फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुमसे अच्छी सफाई तो पांच हजार रुपये वाले कर रहे : डीटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


स्टेशन पर गंदगी, शुद्ध पेयजल, मुसाफिरों के बैठने के लिए बेंच नहीं होने, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में गंदगी, वहां के शौचालय में सफाई नहीं होने, पंखे नहीं चलने, पूछताछ, कोच डिस्पले बोर्ड में आने वाली समस्याओं और शिकायतों पर डीटीएम पीके शर्मा और एसएस डीके गौतम ने बुधवार को स्टेशन का निरीक्षण किया।

उनके साथ बिजली, स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीटीएम ने मौके पर सफाई कर रहे युवाओं से कहा कि उनसे बेहतर सफाई प्राइवेट काम करने वाले पांच हजार रुपये में कर देते हैं। जबकि उनका वेतन कहीं ज्यादा है। डीटीएम ने बेहतर सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


बच्चा छूटा तो गार्ड ने रोकी ट्रेन
सुबह तकरीबन नौ बजे प्लेटफार्म नंबर दो से दिल्ली से हावड़ा जा रही कालका एक्सप्रेस के चलते ही गार्ड ने ब्रेक लगा दिए। दरअसल ट्रेन में चढ़ते वक्त एक महिला का बच्चा उससे छूट गया था। ट्रेन की जनरल बोगी में चढ़ रही इस महिला का पांच साल का बच्चा भीड़ के कारण उससे छूट गया। बच्चे को चढ़ाने के लिए मां भी उतर गई।
विज्ञापन


ये देख गार्ड ने ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक दबा दिया और ट्रेन चलते चलते रुक गई। इसके बाद मां और बेटा दोनों ट्रेन में चढ़ गए तब ट्रेन को चलाया गया। मंगलवार को एक बुजुर्ग को गरीब रथ एक्सप्रेस में चढ़ाने के लिए गार्ड ने ट्रेन का ब्रेक लगाया था। एसएस डीके गौतम ने बताया कि गार्ड पीछे की तरफ से मुसाफिरों की समस्या को देखते हुए ब्रेक लगा सकता है। अक्सर ऐसा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें