न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने इस वर्ष बीएससी, बीए, बी.कॉम की परीक्षा में अधिकांश विषयों के द्वितीय प्रश्नपत्रों को बहुविकल्पीय करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इनके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे, लेकिन विद्यार्थियों के सामने समस्या यह है कि प्रश्नपत्र का प्रारूप क्या होगा, कितने प्रश्न आएंगे, किस प्रकार के प्रश्न आएंगे।
डीएम ऋषिकेश भास्कर यशोद ने बताया कि विद्यार्थियों के इन सब प्रश्न के उत्तर के लिए ऐप लॉन्च हुआ है। इस ऐप को हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम के परीक्षार्थियों के लिए बनाया गया है।
इस ऐप में परीक्षा उपयोगी बहुविकल्पीय प्रश्नों को हर विषय के विशेषज्ञ द्वारा यूनिट वार एकत्र किया गया है। पाठ्यक्त्रस्म में समस्त शीर्षकों का समावेश हो जाए। हर विषय में यूनिट वार प्रश्न और अभ्यास पेपर उपलब्ध हैं, जिनके उत्तर उस प्रश्न देने के बाद मिल जाएंगे और यह भी पता लग जाएगा कि उनका किस प्रश्न का उत्तर सही और किस प्रश्न का उत्तर गलत है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के नवीन पाठ्यक्रमानुसार पिछले वर्षों में आए हुए प्रश्नों को भी इसमें शामिल किया गया है। हर विषय पर विश्वविद्यालय प्रारूप के अनुसार कई मॉक टेस्ट भी उपलब्ध हैं, जिसमें विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के साथ-साथ उनके कितने प्रश्न सही और गलत हैं।
उनको उस मॉक टेस्ट में कितने अंक प्राप्त हुए हैं, यह भी पता लग जाएगा। मॉक टेस्ट में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर इस मॉक टेस्ट में सम्मिलित परीक्षार्थियों में उनकी क्या रैंक आई है यह भी पता लग जाएगा।