आज मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, लघु उद्योग मंत्री के साथ करेंगे मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित उद्यमी सम्मेलन में सहभागिता करने के लिए अलीगढ़ से 27 सदस्य लखनऊ के लिए श्री माहेश्वरी इंटर कॉलेज मथुरा रोड अलीगढ़ से रवाना हुए। लघु उद्योग भारती मार्ग दर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य कोणार्क लोक के स्वामी बीडी गुप्ता व प्रदेश सचिव मुकेश जिंदल ने सदस्यों को लखनऊ के लिए रवाना किया।
प्रदेश में उद्योगों के विकास के संदर्भ में अलीगढ़ के लघु उद्योग कैसे प्रगति करें अलीगढ़ के लघु उद्योगों की समस्याएं दूर करने के लिए रविवार को होटल हयात रीजेंसी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ चर्चा करेंगे।
लखनऊ जाने वालों में अलीगढ़ जिला अध्यक्ष गौरव मित्तल, पूर्व प्रदेश सचिव प्रहलाद सिंह चौहान, ब्रज प्रांत महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल, संजीव बंसल, नितिन कुमार घुट्टी, अजय पटेल, विकास मित्तल, बांके गर्ग, विजय यादव, राहुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आशीष चौहान, मनीष गर्ग, किशन मोहन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गिर्राज कुमार माहेश्वरी, सुनील पांडेय, सुधीर शर्मा, प्रदीप सिंघल, ओपी राठी, अखिल कुमार, वाईएम झा, मुकुल मित्तल, योगेश गोस्वामी, सुनील गर्ग, विक्रांत गर्ग, श्याम पाल बघेल, वीके मित्तल, राजीव अग्रवाल, मनीष बंसल, नवीन ब्रजवासी आदि मौजूद रहे।