फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दरोगा समेत सात सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दरोगा समेत सात सिपाही निलंबित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

लगातार शिकायतें मिलने और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं गंभीर मामलों में दोषी पाए जाने पर गुरुवार की देर रात एसएसपी ने तीन दरोगा समेत सात सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित सिपाहियों में लोधा थाने की एक महिला सिपाही भी शामिल है।

बताते हैं कि सब इंस्पेक्टर लखमी सिंह (थाना अतरौली) को आतिशबाजी की दुकान में अनियमितता मिलने पर दुकान पर मौजूद लाइसेंसी के रिश्तेदारी से अभद्रता करने एवं कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर अनुचित लाभ लेने तथा अनियमितताओं को अनदेखा करने के आरोप में निलंबित किया गया है। सब इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी रघुवीरपुरी थाना बन्नादेवी) ने 26 नवंबर को बाइक में टक्कर मारने वाले कार चालक को परिचित बताकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हादसे के समय दो प्रशिक्षु एसआई से हुई मारपीट में प्रशिक्षुओं को बचाने का प्रयास नहीं किया, जिस पर निलंबित किया गया है। एसआई पारथ सिंह पुलिस लाइन पर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात में धमकाने एवं मारपीट की रिपोर्ट दर्ज होने पर निलंबित किया गया। उधर कांस्टेबल अंकित तालियान, अनुज पवार थाना पालीमुकीमपुर, प्रेमचंद थाना टप्पल, अमित कुमार, थाना लोधा के कांस्टेबल बालकिशन, ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल मनीष कुमार, थाना लोधा की महिला कांस्टेबल कविता सौरोट को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें