बॉस्केटबॉल में आरबीएस आगरा बना विजेता
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अंतर महाविद्यालयीय महिला बॉस्केटबाल प्रतियोगिता आरबीएस कॉलेज आगरा ने जीत ली। उप विजेता एसवी कॉलेज अलीगढ़ रहा।
सोमवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आरबीएस आगरा व डीएस कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें आगरा ने जीत दर्ज। फाइनल एसवी और आरबीएस के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आरबीएस का अनुभव एसवी के खिलाड़ियों पर भारी पड़ा।
आरबीएस ने 35-11 से एसवी को हरा दिया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या महाविद्यालय, आगरा कॉलेज, बैकुंठी देवी कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज आगरा की टीमों ने हिस्सा लिया।
विवि बॉस्केटबॉल टीम गठित
डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी बॉस्केटबॉल टीम में प्रतीक्षा मौर्या, मधु, प्रिया सिंह, श्रेया श्रवण, आभा आरबीएस कॉलेज आगरा, रश्मि, ज्योति एसवी कॉलेज अलीगढ़, राधिका सिंह, करुणा डागर डीएस कॉलेज अलीगढ़, सिम्मी सिंह राजा एमपी सिंह कॉलेज आगरा, नेहा भारद्वाज, गुंजन शर्मा टीकाराम कॉलेज आगरा, सपना चौहान केआर कॉलेज मथुरा, नवजोत सेंट जोंस आगरा चुनी गईं। चयनकर्ता डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. अक्षय कुमार ने विवि टीम के लिए खिलाड़ियों को चुना।
प्रबंध समिति सचिव ने किया शुभारंभ
टीकाराम कन्या महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव हरि प्रकाश गुप्ता ने अंतर महाविद्यालयीय महिला बॉस्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा व खेलकूद डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा के सहायक निदेशक अनिल कुमार चतुर्वेदी, पर्यवेक्षक डीके सिंह, चयनकर्ता डॉ. शाहनवाज खान, डॉ. अक्षय कुमार, कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कविता शर्मा, डॉ. शैली शर्मा, डॉ. शालिनी चौधरी, डॉ. विनीत गुप्ता, अमरजीत कौर, अरुण कुमार, संजीव सारस्वत, सत्य प्रकाश, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. तनु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। खेल आयोजक डॉ. मंजू लता ने सबका आभार जताया।