फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में 62वीं प्रतियोगिता में कोल तहसील ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल तहसील बनी ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।

62वें जनपदीय खेल प्रतियोगिता के समापन पर ओवर ऑल चैंपियन कोल तहसील बनी। वहीं, अतरौली, खैर, गभाना, इगलास, तहसीलों की टीमें भी अलग-अलग में चैंपियन रहीं। 400 मीटर की दौड़ में अतरौली के विष्णु चौधरी प्रथम, गुड्डू सिंह द्वितीय व इगलास के रूपेश सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

सोमवार को वह अग्रसेन कॉलेज में 62वें जनपदीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह पर चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


इसके बाद मंडलीय उप शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी शर्मा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक, मानसिक व चारित्रिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माता और भगवान के रूप में शिक्षक होते हैं। कहा, खेलकूद हर छात्र-छात्राओं के जीवन का हिस्सा होना चाहिए।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कॉलेज प्रधानाचार्य शंभू दयाल रावत, कौशलेंद्र कुमार, विपिन वार्ष्णेय, डॉ. अनूप शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, मलखान सिंह, श्यौदान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें