फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में खौफ बने आवारा पशु पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों के लिए खौफ बने आवारा पशु पकड़े
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

शहर में वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खौफ बन चुके आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम ने मेगा अभियान चलाया। इस दौरान लावारिस घूम रही गायों, आतंकी बंदरों, कुत्तों आदि को पकड़ लिया गया। गायों को गोशाला में भिजवाया गया है।

शहर में आवारा घूमने वाले पशु एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। कुछ पशुओं को तो पशु स्वामी ही खुले में छोड़ देते हैं। अब शासन के निर्देश पर नगर निगम ने इस ओर सख्त रुख किया है।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आवारा जानवरों की धरपकड़ की जा रही है। जमालपुर, भमोला, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, नई बस्ती, सूतमिल, जीटी रोड, मसूदाबाद, आवास विकास कालोनी, गूलर रोड आदि इलाकों से 21 गाय और 70 आतंकी बंदरों को पकड़कर शहर की सीमा के बाहर छुड़वाया गया।
विज्ञापन


शासन द्वारा आवारा पशुओं के घूमने पर पाबंदी लगायी गयी है और नगर निगम प्रतिदिन ऐसे पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चला रहा है। इसलिए पशुओं को अपने अहाते में बांधकर रखें। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम ऐसे पशु पालकों से भारी जुर्माना वसूल करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगा। - शिवपूजन यादव, संयुक्त नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें