फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र : सतीश

Mon, 12 Jun 2017 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अलीगढ़। पूर्व बसपा नेता स्व. धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी संगीता चौधरी द्वारा धमकाने एवं गनर हटवाने का आरोप लगाए जाने के बाद सांसद सतीश कुमार गौतम ने भी पलटवार किया है। उन्होंने एसएसपी से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की हैं। सांसद का कहना है कि उनके खिलाफ उच्चस्तरीय षडयंत्र किया जा रहा है। वह संगीता चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की भी तैयारी में है।

शनिवार को संगीता चौधरी ने भाजपा सांसद सतीश गौतम एवं बिल्डर राजेश अग्रवाल आदि के खिलाफ रिपोर्ट कराने के लिए एसएसपी को तहरीर दी थी। रविवार को सांसद सतीश गौतम ने एसएसपी से उच्चाधिकारी से इस मामले की जांच कराने की मांग की। सांसद का कहना है कि संगीता चौधरी उनके पास तीन अन्य लोगों के साथ मिलने आई थी, जिसमें हेमंत भारद्वाज, नताशा चौधरी एवं राकेश वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन


सांसद का कहना है कि तीनों व्यक्तियों को जांच में शामिल कर शपथ पत्रों के माध्यम से बयान दर्ज कराया जाए कि आखिर उस दो मिनट की मुलाकात में क्या हुआ था? सांसद का कहना है कि जिस दिन संगीता चौधरी मिलने आई थी, उस दिन जनता दरबार में करीब 100 लोग मौजूद थे, जिनकी उपस्थिति कार्यालय में रखे रजिस्टर से प्राप्त की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर उन लोगों से भी जांच अधिकारी संपर्क कर सकते है। सांसद का कहना है कि यह गंभीर प्रकरण है। इसलिए शीघ्र जांच कराकर तथ्यों को सामने लाया जाए, क्योंकि यह प्रतिष्ठा एवं जनभावना से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन


सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य का कहना है कि कभी बसपा में रही संगीता चौधरी बेहद महत्वाकांक्षी एवं विवादित रही है। अब वह भाजपा से जुड़ना चाहती है। एक शीर्ष पदाधिकारी से संपर्कों का फायदा उठाते हुए भाजपा में पदाधिकारी बनने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें