जिला और क्षेत्र पंचायत के चुनाव का भले ही एक चरण बाकी है लेकिन ग्राम पंचायत के चुनाव की तारीखें तय हो गई है। इनकी बस औपचारिक घोषणा बाकी है।
नवंबर में प्रस्तावित चुनाव के कारण जिला और क्षेत्र पंचायत के अंतिम चरण के चुनाव भी नया करवट ले गया है। जिले में ग्राम पंचायत अध्यक्ष के लिए 911 और ग्राम पंचायत सदस्य के 11464 पदों के लिए वोट पड़ने हैं।
प्रधान पद के जारी आरक्षण में मात्र 31 फ ीसदी सीटें 310 सामान्य वर्ग को दी गई है। पिछड़ा वर्ग में 165 सीटें हैं। महिला को 150 और पिछड़ा वर्ग महिला को 89 जबकि अनुसूचित जाति महिला को 70 सीटें दी गई हैं। इस तरह से जिले में कुल 309 महिला प्रधान चुनी जाएंगी।