उप्र शासन से हर शुक्रवार को समर्थ पोर्टल की समीक्षा की जाती है। संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 26 जुलाई तक वांछित सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऐसा न करने पर सत्र-2024-25 में प्रवेश के लिए लॉगिन आईडी बंद कर दी जाएगी।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के अलीगढ़ मंडल के 91 महाविद्यालयों ने समर्थ पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने में रुचि नहीं ली है।
विज्ञापन
मंडल के महाविद्यालयों को 11 जुलाई तक महाविद्यालय संबंधी सूचनाएं अपलोड करनी थी, लेकिन करीब 340 में से 91 महाविद्यालयों ने पोर्टल पर वांछित सूचनाएं अपलोड नहीं की। विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि अलीगढ़ के 25 महाविद्यालय, एटा के 36, हाथरस के 21 और कासगंज के 9 महाविद्यालय पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने में उदासीन रहे।
उन्होंने कहा कि उप्र शासन से हर शुक्रवार को समर्थ पोर्टल की समीक्षा की जाती है। संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को 26 जुलाई तक वांछित सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऐसा न करने पर सत्र-2024-25 में प्रवेश के लिए लॉगिन आईडी बंद कर दी जाएगी।