ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
24वीं यूपी स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए तीन दिवसीय जिला स्तरीय ट्रायल का शुभारंभ बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें जिले के 15 स्कूलों के 90 से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
सचिव सुनील दत्ता ने बताया कि पहले दिन खिलाड़ियों के फॉर्म जमा किए गए और उनके खेल कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। ट्रायल में निर्णायक की भूमिका जाकिर रजा, कोच उमेश सिंह, गौरव गौड़ और अनामिका ने निभाई। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म आकलन कर संभावित प्रतिभाओं को चिह्नित किया। चयनित खिलाड़ी मई के अंतिम सप्ताह में पीलीभीत में आयोजित चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। संवाद
ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद