फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मधुमक्खियों के हमले में 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गांव ककौला में गेहूं की लांक निकालने के दौरान पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर किसी ने कंकड़ मार दिया। इससे नाराज मधुमक्खियों ने लांक निकाल रहे किसान-मजदूरों पर हमला बोल दिया। वहां पर मौजूद 10-11 लोगों के शरीर पर बुरी तरह से काटा। मधुमक्खियों के हमले में घायल नौ लोगों का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन





गांव ककौला निवासी देवदत्त शर्मा उर्फ अधिकारी के खेत में मंगलवार की सुबह गेहूं की लांक निकाली जा रही थी। मौके पर खेत मालिक सहित 10-11 किसान-मजदूर कटर के जरिये लांक निकलवा रहे थे। बताते हैं कि जहां पर लांक निकाली जा रही थी, उसी के बगल में आम का पेड़ है। इस पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा है।




किसी ने छत्ते पर कंकड़ फेंक दिया। इस पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। लांक निकलवा रहे लोगों के शरीर पर बुरी तरह से काटा। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए यह सभी अंगौछा, चुनरी और साड़ी से सिर और चेहरे को ढकते हुए भागे।
विज्ञापन




मधुमक्खियों के काटने से अभिषेक पुत्र प्रमोद कुमार, आशीष पुत्र देवदत्त, देवदत्त पुत्र किरोड़ी मल, संतोष पुत्र तेजपाल, गौरव पुत्र ब्रह्मदेव, चंचल, हिना, स्वाती, बबलू बघेल की हालत बिगड़ी। इन सभी को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें