अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) फुटबॉल क्लब की ओर से ''मैदान की चीखों में छिपा है भविष्य का नेतृत्व'' थीम पर आधारित 9-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 26 से 29 जुलाई तक एएमयू फुटबॉल ग्राउंड में होगा। आयोजन जनपदीय ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से एएमयू गेम्स कमेटी के तत्वावधान में होगा।
टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता नॉकआउट होगी। प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड या स्कूल पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
इच्छुक टीमें फुटबॉल कोच सैय्यद तुफैल उर रहमान, आयोजन सचिव जमीर चौधरी से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर एएमयू फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अनस ने बताया कि जनपद के सभी स्कूलों के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।