दिवाली पर इस बार जिले के गांव भी रोशनी से जगमगाएंगे। शासन के निर्देश पर जिले के सभी 852 गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की तैयारी है। खासतौर पर उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां रात में अंधेरा रहता है और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है।
डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने संबंधित विभागों को गांवों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत प्रमुख रास्तों, सार्वजनिक स्थलों और अंधेरे वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां स्ट्रीट लाइट लगाने पर जोर रहेगा। दिवाली से पहले व्यवस्था पूरी कराने की तैयारी है। नई लाइटें लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय आवागमन आसान होने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।