फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 13 परीक्षा केंद्रों पर हुई एएमयू की प्रवेश परीक्षा, 83 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल

Mon, 15 May 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा एएमयू और कोलकाता और कोझीकोड के केंद्रों में शाम छह बजे तक हुई। बीएएलएलबी पाठ्यक्रम के लिए 4,761 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें 3,948 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 82.92 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की बीटेक और बीआर्क की संयुक्त प्रवेश परीक्षा और बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 83 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। विश्वविद्यालय परिसर सहित कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर और कोझीकोड में परीक्षा हुई। 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें 11,152 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 13,401 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। 83.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


बीएएलएलबी की प्रवेश परीक्षा एएमयू और कोलकाता और कोझीकोड के केंद्रों में शाम छह बजे तक हुई। बीएएलएलबी पाठ्यक्रम के लिए 4,761 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें 3,948 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 82.92 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। विभिन्न केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया गया था। साथ ही अलीगढ़ से बाहर के केंद्रों पर वरिष्ठ शिक्षकों को ओवरऑल प्रभारी नियुक्त किया गया।

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में जो प्रश्न आए थे, वह उच्च स्तर का था। हालांकि, रसायन और भौतिक शास्त्र के सवाल आसान थे। गणित कुछ प्रश्न बहुत लंबे थे, जिसे हल नहीं कर सकी। -अनुश्री गुप्ता
इंजीनियरिंग की परीक्षा में उम्मीद के हिसाब से प्रश्न काफी विस्तृत और उच्च स्तर के थे। हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। बाकी प्रश्न अच्छा हुए हैं। पूरा भरोसा है कि मैं पास हो जाऊंगी। -सौम्या सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें