सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने कंपनी का हिसाब-किताब देखने वाले मुख्य कर्मचारियों और मुनीमों का विवरण भी दर्ज किया है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा का अब विशेषज्ञों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद ही कर चोरी के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा हो सकेगा।
कारोबारी परिवार ने मीडिया से बनाई दूरी
विभाग की कार्रवाई खत्म होने के बाद हिक्स थर्मामीटर के संचालक परिवार ने पूरी तरह से दूरी बना ली है। परिवार का कोई भी सदस्य न तो मीडिया के सामने आया है और न ही किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क कर रहा है। पूरे क्षेत्र में इस बड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।