फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद में गुरुवार की शाम को तेज हवाओं के संग आई बारिश और बाद में हुई ओलावृष्टि से आलू और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। लगभग 10 से 15 मिनट तक लगातार हुई ओलावृष्टि के कारण जनपद की इगलास, खैर, कोल और अतरौली तहसील में खेतों में बर्फ की सफेद चादर सी बिछ गई। इसको देख आलू और सरसों की फसल को करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बन गईं। कृषि विभाग के अधिकारी नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट जल्द ही तैयार करने की बात कह रहे हैं।

शाम को करीब 5:30 बजे आसमान में छाए काले बादलों से अचानक बूंदाबांदी होने लगी। इसके थोड़ी देर बाद ओले पड़ गए। कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार बारिश और ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसना हुआ है। पकी हुई सरसों की फसल की फली खिलाकर बारिश और ओलों से नीचे गिरा गई। इसके साथ ही आलू की फसल पर भी काले धब्बे आ जाएंगे। आलू की फसल के सड़ने की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि गेहूं की फसल की बाली नहीं आने के कारण बारिश-ओलावृष्टि लाभकारी साबित होगी। जल्द ही नुकसान के आंकलन को रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोधा के गांव के शवपुर जोफरी निवासी किसान मुकेश गौड़ के अनुसार क्षेत्र में लगभग 15 मिनट ओलावृष्टि हुई। इसके कारण लगभग आलू की 50 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। तहसील के अन्य आलू किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन को इसकी सही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें