फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: क्रमांक संख्या के हिसाब से बांटी जा रही हैं कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थी इस बार क्रमांक संख्या वाली उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षा देंगे। इन उत्तर पुस्तिकाओं को कोड संख्या के हिसाब से ही वितरित किया गया है। वहीं परीक्षा खत्म होने के सभी कापियों को कोडिंग के हिसाब से ही जमा किया जाएगा। एहतियात बरता जा रहा है कि इन कापियों में बाहर से कोई कापी न लगाई जा सके। सोमवार को खैर के आठ विद्यालयों को कापियों का वितरण किया गया।


बता दें कि फरवरी माह में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी है। हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों के लिए जो उत्तर पुस्तिकाएं जारी की गई हैं। उन पर क्रमांक संख्या अंकित की गई है। इन कापियों को गिनकर नोडल सेंटर नौरंगीलाल जीआईसी से क्रमांक संख्या के हिसाब से ही जारी किया जा रहा है। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी परीक्षा केंद्रों से क्रमांक संख्या के हिसाब से ही उत्तर पुस्तिकाओं को वापस मंगाया जाएगा। कहीं भी क्रमांक संख्या में गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी 60 प्रतिशत ही कॉपियों को वितरित किया जा रहा है। अन्य कापियों को बाद में बांटा जाएगा। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ही नकल विहीन परीक्षा संपन्न करायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें