फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. गोपाल दास नीरज ट्रस्ट का गठन किया गया, प्रतिमा लगेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


प्रसिद्ध गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की स्मृतियों को सहेजने और समाज में सृजन व साहित्य की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नीरज के बेटे मिलन प्रभात गुंजन और उनके परिवार ने पद्मभूषण डॉ. गोपाल दास नीरज ट्रस्ट का गठन किया है। इस ट्रस्ट में शहर की प्रख्यात साहित्य, सृजन और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां भी शामिल हैं।

बुधवार को रामघाट रोड स्थित होटल आर्चिड ब्लू में पत्रकारों से बातचीत में मिलन प्रभात गुंजन ने बताया कि नीरज के व्यक्तित्व और कृतित्व से नई पीढ़ी को लाभान्वित करने और नीरज के हिंदी साहित्य में किए गए प्रयासों को जारी रखने के लिए इस ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इसके साथ ही अलीगढ़ में नीरज की प्रतिमा स्थापित कराने और उनके नाम से मार्ग का नामकरण कराने, नीरज द्वार बनवाने और किसी चौक का नाम नीरज चौक रखने के लिए ट्रस्ट शासन, प्रशासन और नगर निगम से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान में स्थित नीरज शहरयार पार्क में नीरज की प्रतिमा स्थापित होना निश्चित हो गया है। अमेरिका में रहने वाले और नीरज के जन्मदिन में शामिल होने अलीगढ़ आए उनके पौत्र पल्लव नीरज ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से यह प्रयास रहेगा कि अलीगढ़ और देश के अन्य हिस्सों में भी कार्यक्रम किए जाएं। ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ गीतकारों, साहित्यकारों को सम्मानित करे, नई प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ ट्रस्ट की पत्रिका के प्रकाशन की भी योजना है। ट्रस्ट के माध्यम से विदेशों में भी नीरज के प्रशंसकों को और नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के संचालन के लिए एक कार्यसमिति का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन


इसमें रंजना सक्सेना, अलका बंसल, लाल बहादुर शास्त्री गर्ल्स डिग्री कालेज के प्रबंधक अशोक सक्सेना, गांधी आई हास्पिटल के प्रशासनिक अधीक्षक मधुप लहरी, गोपाल कृष्ण, डॉ. राकेश सक्सेना, डॉ. मधु आंधीवाल, नवीन पटेल, प्रसिद्ध व्यंग्यकार सुरेंद्र सुकुमार, प्रसिद्ध शायर और संगीतकार जानी फास्टर, आकांक्षा नीरज, अंकुर रिमझिम, प्रशांत गौड़ को शामिल किया गया है। इस अवसर पर कार्यसमिति के सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें