फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वर व सचिन पहलवान की कुश्ती ने जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूरो इंडिया व जादौन बिल्डर्स के बैनरतले गांव महुआ खेड़ा स्थित अखाड़े में अंतिम दिन दंगल फेम रामेश्वर पहलवान व सचिन पहलवान के बीच कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।

शुक्रवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर अखाड़े में छह वर्षीय पहलवान सैफ ने अपने उम्र से ज्यादा पहलवान को पटकनी देकर जूनियर पहलवान होने का खिताब जीता। सैफ को इनाम राशि के अलावा नदीम खांडे ने अपनी तरफ से 10 किलो बादाम दिया। कई कुश्ती जबर्दस्त देखने को मिली।
विज्ञापन


हाथरस के रामेश्वर व अलीगढ़ के सचिन पहलवान के बीच शानदार कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों की कुश्ती ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इससे पहले इन पहलवानों का हाथ बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने मिलवाया। जीशान अलीगढ़ी व नासिर हाथरसी की भी कुश्ती का लोगों ने खूब आनंद लिया। वहीं रोहित, फरीद, जुबैर, शाहजेब, राजेश, कासिम, जीशान, फैसल, समीर, डॉली, पप्पू, विष्णु, मुस्तकीम, अकील विजेता रहे।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में तस्लीम मुख्तार, डिब्बा पहलवान, शकील पहलवान, यहिया पहलवान व फरहान खलीफा रहे। संचालन यासीन शम्स ने किया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह फकीरा, मुकेश पाल सिंह, कंछी पहलवान, यासीन खलीफा, डॉ. प्रशांत शर्मा, शमशाद निसार आजमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें