फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमानेंट लाइसेंस को टेस्ट देने आए युवक ने कार से बाइक रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन

आरटीओ में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने के अभ्यर्थी ने कार को इतनी स्पीड से दौड़ाया कि कार बेकाबू होकर एक नई बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए आरआई की खिड़की से टकरा गई। दुर्घटना में कोई घायल हो नहीं हुआ, लेकिन बाइक और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
सोमवार की दोपहर आरआई वीके चौधरी परमानेंट लाइसेंस के लिए अभ्यर्थियों का टेस्ट ले रहे थे।

तभी एक ईको कार से परमानेंट लाइसेंस के लिए टेस्ट के लिए एक युवक टेस्टिंग ट्रैक पर आया। वह टेस्ट दे ही रहा था कि अचानक उसका पैर ब्रेक के स्थान पर रेस पर चला गया और कार बेकाबू होते हुए आरआई कार्यालय की खिड़की के पास खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए दीवार में घुस गई। दुर्घटना में कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक स्वामी टप्पल के वैना निवासी रवि पुत्र वीरपाल ने बताया कि उसने बाइक अभी 23 सितंबर को ही खरीदी था और सोमवार को वह रजिस्ट्रेशन के लिए आया था। बेकाबू कार के कारण टेस्टिंग ट्रैक के आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। आरआई वीके चौधरी ने युवक को टेस्ट में फेल कर उसकी फाइल को वापस कर दिया। इधर बाइक स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गनीमत रही आरआई नहीं थे फील्ड में
टेस्ट देने आए अभ्यर्थी से बेकाबू हुई कार आरआई वीके चौधरी के कार्यालय की खिड़की के पास जाकर दीवार में घुसी। लोगों में चर्चा थी कि आरआई वीके चौधरी मैदान में खड़े होकर टेस्ट ले रहे थे, यदि वह कार्यालय के अंदर बैठे होते तो खिड़की पर भीड़ होती और कार की चपेट में आकर किसी की मौत भी हो सकती थी।

बयान
टेस्टिंग ट्रैक पर छह माह के अंदर इस तरह की दूसरी घटना है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोटर ड्राइविंग स्कूलों को पत्र लिखा है कि वह अपनी गाड़ी और ट्रेनर लेकर आए। कुछ दिनों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी कि मोटर ड्राइविंग स्कूल की गाड़ी से ही अभ्यर्थी परमानेंट लाइसेंस के लिए टेस्ट देगा।
विज्ञापन

- राधेश्याम, आरटीओ


ट्रक ने तोड़ी आरटीओ कार्यालय की बाउंड्री
अलीगढ़। सोमवार का दिन आरटीओ कार्यालय के लिए मनहूस साबित हुआ। टेस्टिंग ट्रेक पर बेकाबू कार द्वारा बाइक क्षतिग्रस्त की घटना को कुछ देर भी नहीं हुई थी कि एक मेटाडोर ने आरटीओ कार्यालय की बाउंड्री को तोड़ दिया। होमगार्ड की सूचना पर पहुंच एआरटीओ रंजीत सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और रजिस्ट्रेशन के लिए आई मेटाडोर के कागजात जब्त कर लिए। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी मालिक से बाउंड्री का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। बाउंड्री बनने के बाद ही उसकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें