फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहल हाथ पांव फूले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही घने काले बादल छाए थे। उमस भी थी, अनुमान था कि जोरदार बारिश होगी। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई तो लगा कि मूसलाधार बारिश होगी, लेकिन शाम तक मौसम सामान्य हो गया। मौसम सामान्य होने के बाद नगर निगम और बिजली विभाग ने चैन की सांस ली। हालांकि बारिश से होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए दोनों विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं।

नगर निगम ने शहर की प्रमुख पोखरों पर जेसीबी लगवा दी है, ताकि उनकी जलकुंभी और दूसरी कीचड़ साफ की जा सके और वो बारिश के पानी को सोख सके। पोखरों में पर्याप्त मात्रा में पानी जाने से स्थानीय भूजल का स्तर भी ऊपर उठेगा। अधिकांश पोखरों में साफ सफाई की जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह से शहर के अलग-अलग 14 पंपिंग स्टेशनों पर भी जनरेटर लगवा कर चेकिंग कराई गई है कि वो बारिश के वक्त पानी को शहर से बाहर जाने वाले प्रमुख नालों में भेजा जा सके। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि इसके लिए सभी जेनरेटर तैयार हैं। इसके अलावा नाला सफाई गैंग शहर के प्रमुख नालों में जहां भी कीचड़ भरी है वहां साफ सफाई हो रही है। इस काम को जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय ने भी बारिश की आशंका के चलते दोपहर से एक दो बजे के बीच कई स्थानों पर बिजली कटौती कर मौसम सामान्य होने का इंतजार किया। बारिश नहीं होने पर बिजली बहाल की गई। बिजली कटौती होने से उमस और चिपचिपी गरमी से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें