फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में सचिन, गौरव, पुष्पेंद्र, सूरज चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में 11वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन आगरा की जूडो, जिम्नास्टिक, वुशू, ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेलकर प्रतिद्वंद्वियों को हराया। फाइनल सोमवार को खेले जाएंगे।

रविवार को दूसरे दिन जूडो में 65 किलोग्राम वर्ग भार में अलीगढ़ के सूरज ने आगरा के पुष्पेंद्र को हरा दिया। 73 किलोग्राम भार वर्ग में अलीगढ़ के सचिन ने हाथरस के मनीष को हराया। 90 किलोग्राम वर्ग भार में मैनपुरी के गौरव ने अलीगढ़ के सन्नी कुमार को शिकस्त दी।
विज्ञापन


100 किलोग्राम वर्ग भार में अलीगढ़ के पुष्पेंद्र ने रवि को मात दी। महिला वर्ग में हाथरस की विनीता ने मथुरा की मधु को हरा दिया। वूशु में 65 किलोग्राम वर्ग भार वर्ग में अलीगढ़ के सूरज कुमार ने फिरोजाबाद के दिनेश कुमार को शिकस्त दी। 70 किलोग्राम वर्ग भार में अलीगढ़ के पंकज शर्मा ने मथुरा के सचिन को हराया।

75 किलोग्राम वर्ग भार में अलीगढ़ के दीवान सिंह ने मथुरा के अंकित कौशिक को मात दी। 80 किलोग्राम वर्ग भार में हाथरस के मनीष ने अलीगढ़ के सचिन मलिक को हराया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में अलीगढ़ की मोनिका ने हाथरस की विनीता यादव को हराया।
विज्ञापन


पुरुष ताइक्वांडो में 68 किलोग्राम भार वर्ग में हाथरस के अनुराग ने अलीगढ़ के दीपक को पराजित किया। 80 किलोग्राम भार वर्ग में हाथरस के मोहित चौधरी ने अलीगढ़ के सुमित कुमार को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें