फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश में अब तीन बाजार लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश कार्यकारिणी की सोमवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि आय बढ़ाने के लिए अब हफ्ते में तीन बाजार लगाए जाएं। अभी तक केवल मंगलवार का बाजार लगता था अब शुक्रवार और रविवार को भी नुमाइश मैदान गुलजार रहेगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई जल्द ही पूरी की जाएगी।

इसके साथ ही तय हुआ कि इस मैदान का बालू बदरपुर का ठेका अब बोली से नहीं ई टेंडर से होगा। इसके लिए 23 से 28 मई की तिथि निर्धारित की गई है। टेंडर की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। ये भी ताकीद की गई कि टेंडर की शर्तों के अनुसार ही बालू बदरपुर की लोडिंग अनलोडिंग हो सकेगी। मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन


शाम पांच बजे नुमाइश गेस्ट हाउस के मीटिंग हाल में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह नुमाइश कार्यकारिणी की पहली बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सदस्यों से परिचय कर उनके सुझाव भी सुने। प्रदर्शनी के चार्टर्ड एकांउंटेंट एवं एडवोकेट को पदेन रखे जाने, चार्टर्ड एकांउंटेंट का मानदेय बढ़ाने कुछ नियमों एवं शर्तों में परिवर्तन करने पर विचार हुआ।

जिलाधिकारी ने कहा कि चार्टर्ड एकांउंटेंट एवं प्रदर्शनी में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का वेतन पूर्व की भांति ही दिया जाए। प्रदर्शनी समिति की आय बढ़ने पर ही इनके वेतन में वृद्धि की जाएगी।

जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी की आय बढ़ाने के लिए आमंत्रित सदस्यों में से पांच सदस्यों की समिति गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार आय बढ़ाने के लिए पार्किंग स्टैंड, लाल ताल के सौंदर्यीकरण, बनी हुई दुकानों को सुसज्जित कर बाजार बनाने के साथ ही कृषि एवं उद्योग विभाग से संपर्क स्थापित कर नियमित दुकान लगाई जाए।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर समिति के नामित सदस्य सुझाव देंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां पर नुमाइश के प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एसीएम प्रथम शिव कुमार, एसीएम द्वितीय अनिल त्रिपाठी, तहसीलदार कोल गौतम सिंह, नुमाइश बाबू पीयूष साराभाई, कार्यकारिणी के सदस्य जावेद सईद, गया प्रसाद गिरिराज, मुबीन खां, विष्णु कुमार बंटी, पिंकी भाटिया, सुरेश गोविल, पंकज धीरज, राकेश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें