न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जल्द ही रोडवेज में चल रही परिचालकों की कमी खत्म हो जाएगी। इसके लिए निगम ने भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को मेरिट के आधार पर चयनित 777 युवकों की लिस्ट क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर चस्पा कर दी गई।
मंगलवार और बुधवार को इन चयनित युवकों के कागजातों की चेकिंग और साक्षात्कार होगा। एआरएम फाइनेंस यूपी सिंह ने बताया कि भर्ती 2017 के मई माह में भर्ती निकली थी, लेकिन बीच में मृत आश्रित एवं रेगुलर परिचालकों की भर्ती हो गई। इसके कारण परिचालकों की कमी पूरी हो गई।
अब पुन: निगम में परिचालकों की कमी हुई तो भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि प्रमाण पत्रों में इंटर की मार्कशीट के आधार पर मेरिट तैयार की गई है। उन्हीं युवकों के नाम लिस्ट में हैं जो कि मेरिट में स्थान पर बनाने में सफल रहे हैं।