फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में चार दिन के नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मोहन लाल गौतम जिला महिला अस्पताल में चार दिन के नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत के बाद परिजन प्रसूता को ले गए और बच्चे को वहीं छोड़ गए। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे दफन किया।

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान ने बताया कि हाल में शक्ति नगर निवासी रीना पत्नी रज्जाक को रविवार की रात को अस्पताल लाया गया था।

उसकी बच्चेदानी की थैली फट गई थी जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे के मुंह में गंदा पानी चला गया था। बच्चे का प्रसव उनके यहां पर नहीं हुआ था। जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार की सुबह बच्चे के मरे होने की जानकारी होने पर परिजन प्रसूता को लेकर चले गए जबकि बच्चे के शव को अस्पताल में ही छोड़ गए। इसी कारण पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बाद में उसका पोस्टमार्टम कर अंतिम क्रिया की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें