फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... गड़बड़ियों पर लगाम कसेगा वाहन-4

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़बड़ियों पर लगाम कसेगा वाहन-4
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आरटीओ की नई बिल्डिंग के सभागार में सोमवार को वाहन डीलर्स एवं आरटीओ कर्मचारी एवं अधिकारियों की ट्रेनिंग हुई। लखनऊ से आए एनआईसी के कर्मचारी ने सभी को प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रेनिंग दी। बताया गया कि किस तरह वाहन स्वामी और कर्मचारी अब एक ही सर्वर पर काम कर सकते हैं।

सोमवार को ट्रेनिंग के दौरान वाहन डीलर्स को वाहन-4 सॉफ्टवेयर के तहत यूजर आई-डी बनाकर दिखाई गई, साथ ही बताया गया कि वह किस तरह से वाहन की मैन्यूफेच्चरिंग डेट को फीड करेंगे और आरटीओ कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेजेंगे। अब वह बिलिंग में हेरफेर नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


यदि उन्होंने ऐसा किया तो वाहन-4 सॉफ्टवेयर तुरंत गड़बड़ी को पकड़ लेगा और वाहन का पंजीकरण नहीं होगा। एआरटीओ (ई/पी) अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार से वाहन-4 सॉफ्टवेयर में ही काम होगा।
विज्ञापन


इसी के तहत वाहनों के पंजीकरण, टैक्स, फिटनेस फीस समेत अन्य काम होंगे। ट्रेनिंग में एटा, हाथरस आरटीओ में काम करने के वाले कंप्यूटर स्टाफ भी मौजूद रहा। इस दौरान आरआई बीके चौधरी, शमी कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें