फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली महिला का घर पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाली महिला का घर पर मिला शव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

करीब छह साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहगढ़ निवासी एक युवक से प्रेम विवाह करने वाली महिला का बंद घर से पुलिस ने शव बरामद किया है।
शव कपड़ों से ढका था। गले में रस्सी के निशान बताए जा रहे हैं। दो दिन पुराना शव बताया जा रहा है। हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों एवं परिवार के साथ पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार लोहगढ़ निवासी पिंटू पुत्र मदनलाल ठाकुर ने छह साल पहले थाना पालीमुकीमपुर के गांव दताचोली खुर्द निवासी अंगद सिंह जाटव की बेटी अनीता से प्रेम विवाह किया था। उनके दो बेटियां और एक बेटा भी हैं। अनीता के भाई विजेंद्र सिंह के अनुसार रविवार से अनीता को पड़ोसियों ने घर से बाहर निकलते नहीं देखा।
विज्ञापन


इस पर पड़ोसियों ने पिंटू से अनीता के बारे में पूछा तो उसने गोलमोल जवाब दिया। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने विजेंद्र के परिवार को जानकारी दी। सोमवार की सुबह विजेंद्र के परिजन लोहगढ़ पहुंचे और पिंटू से अनीता के बारे में पूछा तो उसने अनीता के गुड़गांव जाने की बात कही। कुछ देर में ही पिंटू घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ चला गया।

मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिरौली धूमसिंह चौकी इंचार्ज रामकेश राजपूत, एसएसआई सुनील कुमार, सीओ सुरेश कुमार मलिक भी पहुंच गए। पुलिस ने ताला तुड़वाया। बेड के बगल में कपड़ों से छिपाकर रखा गया शव पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन


घर के अंदर से महिला का शव बरामद किया गया है। हत्या है अथवा आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। शव को घर पर बंद कर ससुराल वालों का भागना गंभीर मामला है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। - सुरेश कुमार मलिक, सीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें