फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपाइयों को मतगणना में गड़बड़ी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपाइयों को मतगणना में गड़बड़ी की आशंका
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

बसपा प्रत्याशी मो. फुरकान और पार्टी के पदाधिकारियों ने आशंका जताई है कि प्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार है और ऐसे में निकाय चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी हो सकती है। पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी से मांग की, कि मतगणना निष्पक्ष कराई जाए। इसके लिए मतगणना स्थल के अलावा धनीपुर मंडी से लेकर एटा चुंगी तक सीआईएसएफ की तैनाती की जाए।

चुनाव कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर प्रत्याशी मो. फुरकान, पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, जोन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, सूरज सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक सिंह एडवोकेट ने कहा कि लोस चुनाव 2014 व विस चुनाव 2012, 2017 में धनीपुर मंडी स्थल पर मतगणना के दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं। बसपा के कार्यकर्ता तब जैसे-तैसे बचकर आए थे और पुलिस तमाशा देखती रही थी। इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है और ऐसे में फिर यही आशंका है कि पुरानी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो जाए। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष मतगणना होना संभव प्रतीत नहीं होता। डीएम एटा चुंगी से धनीपुर नवीन मंडी स्थल तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था कराएं। सड़क के दोनों ओर केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की जाए। पार्टी के पदाधिकारी, समर्थकों और प्रत्याशी को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपाइयोें ने कहा कि अब तक मतगणना में देखने में आया है कि टेबल की गणना दो राउंड आगे चल रही होती है और आरओ सीट तीन राउंड पीछे चल रही होती है। ऐसे में मतगणना कर्मी अलग से ईवीएम लाकर रख देते हैं। इसलिए स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाती। इसलिए मतगणना टेबल, आरओ टेबल की सारी प्रक्रिया साथ-साथ चलनी चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को भी यह अनुमति दी जाए कि वह अपनी तरफ से भी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करा सकें। सीसीटीवी कैमरे की जद में सारी प्रक्रिया हो। मतगणना स्थल पर सीआईएसएफ की तैनाती की जाए। तभी सही व निष्पक्ष मतगणना हो सकेगी। नेताओं ने कहा कि इस संबंध में गुरुवार को पार्टी के नेता डीएम से मिलकर ज्ञापन भी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें