फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकाल पूर्ण होने के बाद लागू हो सीमावृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकाल पूर्ण होने के बाद लागू हो सीमावृद्धि
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

नगर निगम की सीमा वृद्धि के दायरे में आ रहे प्रधानों का विरोध जारी है। प्रधान संगठन द्वारा अपने हाथ खींच लेने के बाद प्रधानों ने बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह का दामन थामा है। प्रधानों ने शुक्रवार को विधायक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

प्रधानों ने आरोप लगाया कि अभी हमें प्रधान पद की शपथ लिए 18 महीने हुए हैं। अब तक केवल एक वित्तीय वर्ष के बजट से ही विकास कार्य कराए जा सके हैं। द्वितीय वर्ष की कार्य योजना बन चुकी है और कहीं-कहीं पर काम भी शुरू हो चुका है। सीमा विस्तार के बाद प्रधानी छिनने से हमने जो जनता से वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


सवाल उठाया कि नगर निगम का चुनाव नजदीक आने पर ही क्यों सीमा विस्तार किया जा रहा है। यदि यह जरूरी था तो कम से कम हमारा कार्यकाल पूरा होने का इंतजार क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम ने सीमा विस्तार से पूर्व किसी प्रधान से कोई प्रस्ताव नहीं मांगा, न सूचना दी और न ही कोई बैठक कराई। यदि हमारे गांवों को निगम की सीमा में शामिल ही कराना था तो चुनाव में इतना सरकारी धन क्यों खर्च किया गया। यह लोकतंत्र तथा जनादेश का अपमान है। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद थे।

किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भी लड़ेंगे चुनाव
भाजपा किसान मोर्चा की नए परिसीमन को लेकर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ेंगे। उम्मीदवारों की सूची जल्द बनाई जाएगी।

जिलाध्यक्ष सिंघपाल सिंह ने कहा कि महानगर की सीमा से जुड़े कार्यकर्ताओं को सभासद का चुनाव लड़ाया जाएगा। महामंत्री ठा.राकेश सिंह ने महानगर की सीमा में शामिल किए गए गांवों के संबंध में कहा कि निगम की सीमा में शामिल होने से इन गांवों में चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन


सीमा विस्तार में अहम भूमिका निभाने वाले विधायक ठा.दलवीर सिंह का जल्द सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर चौ.रमेश पाल सिंह, हाकिम सिंह, प्रबल प्रताप, अवधेश राठौर, विपिन सिंह, विनय सिंह, अजीत पाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें