फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर पावर हाउस में कोयले का संकट, गिरा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर पावर हाउस में कोयले का संकट, उत्पादन गिरा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

हरदुआगंज तापीय परियोजना (कासिमपुर पावर हाउस) में कोयले का जबरदस्त संकट हो जाने से उत्पादन बेहद गिर गया है और दोनों यूनिट बंद होने की स्थिति में आ गई हैं। हालांकि परियोजना प्रशासन का दावा है कि उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं गिरा है। दिल्ली हावड़ा ट्रैक बाधित होने से कोयले की आपूर्ति प्रभावित हुई है और कुछ बरसात की वजह से कोयला गीला हो गया है।

कासिमपुर पावर हाउस की दो यूनिटों में बिजली उत्पादन का काम हो रहा है। यह दोनों यूनिट 250-250 मेगावाट यूनिट क्षमता की हैं। परियोजना प्रशासन का दावा है कि इस समय 175 मेगावाट प्रति यूनिट उत्पादन हो रहा है। लेकिन वहां काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि उत्पादन इससे बहुत कम हो रहा है। अनुमान के मुताबिक प्रति यूनिट 50 फीसदी उत्पादन गिर गया है।
विज्ञापन


वर्जन
यह बात सही है कि कोयले की कमी है। औरैया हादसे के बाद रेलवे ट्रैक बाधित होने से कोयले की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस समय प्रति यूनिट करीब 175 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। इन दिनों कोयला बारिश के चलते भीग जाता है। उसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है। इसका असर भी उत्पादन पर पड़ता है। सितंबर के पहले हफ्ते में ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

- आरके वाही, महाप्रबंधक, कासिमपुर पावर हाउस
निर्माणाधीन यूनिट में कर्मचारी को करंट लगा
अलीगढ़। कासिमपुर पावर हाउस परिसर में ही 620 मेगावाट क्षमता की नई यूनिट का निर्माण हो रहा है। पिछले दिनों इस यूनिट में लापरवाही के चलते एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई थी। इसके बाद भी निर्माण में जुटी एजेंसी ने सबक नहीं लिया। दो दिन पहले एक केबल में कट लगे होने से काम कर रहे कर्मचारी को करंट लग गया। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें