फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में एक घर में रहस्यमय तरीके से कई बार लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में रहस्यमय तरीके से लगती रही आग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कौरह रघुपुरा एक घर में रहस्यमय तरीके से एक ही दिन में कई बार आग लगी। शुक्रवार को लगी आग में हजारों रुपये के कपड़े आदि जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बार-बार आग कैसे लग रही है इसे लेकर परिवार के साथ ग्रामीण भी अचंभित हैं।

कौरह रघुपुरा निवासी ठा. राजवीर सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के घर में शुक्रवार को अचानक आग लगी। ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू किया तो कुछ देर बाद दूसरे कमरे में आग लग गई। आग से कपड़े, बेड, फर्नीचर आदि जल गये।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक आग रहस्यमय तरीके से लग रही है। अचानक कपड़ों में चिंगारी उठती है और आग पकड़ लेती है। आग को बुझाते हैं तो कुछ देर बाद दूसरे कमरे में कपड़ों में आग की लपटें उठने लगती हैं।

आग लगने का यह सिलसिला शुक्रवार को दिन भर रहा। लोगों ने बताया कि छह से अधिक बार इसी तरह आग लगी,। जबकि घर में न कोई ज्वलनशील पदार्थ है और न ही कुछ अन्य।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि रहस्यमयी आग का ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले अकराबाद क्षेत्र में भी सामने आया था। कोतवाल उत्तमचंद पटेल का कहना है कि कोरह रघुपुरा का इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें