फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद पर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी विवाद पर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

चंडौस। मंगलवार को चंडौस कोतवाली के गांव ऊमरी में जमीन के बटवारे को लेकर दो भाईयों के परिवार भिड़ गए। दोनाें ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें छह से अधिक के घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से फायरिंग के आरोप भी एक-दूसरे पर लगाए गए हैं। घायलों का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
बताते हैं कि ऊमरी गांव निवासी मोती सिंह के तीन बेटे हैं, लेकिन वह एक बेटे के साथ रहते हैं और अपनी जमीन का हिस्सा भी इसी बेटे को दे रखा है। इससे अन्य दोनों पुत्र नाराज रहते हैं। वह बराबर का हिस्सा मांग रहे हैं। पिता का आरोप है कि मंगलवार को एक पुत्र ने उनके ऊपर लाठी से हमला बोल दिया। वह बुरी तरह घायल हो गए। इसकी जानकारी उनके साथ रहने वाले बेटे को हुई तो वह भी परिवार समेत पहुंच गया। उसके ऊपर भी लाठी, डंडों से हमला कर दिया गया। छत से पथराव भी किया, जिसमें हरिओम, सचिन, विनोद, जितेंद्र घायल हो गए। दूसरे पक्ष से कुसुम देवी, ममता देवी घायल हुए। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। थाने में एक पक्ष से तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दो भाइयों के बीच जमीन के बटवारे को लेकर मारपीट हुई है। एक पक्ष से तहरीर मिली थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। फायरिंग नहीं हुई। - राजीव यादव, कोतवाल चंडौस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें