फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर रिश्तेदार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को गोली मारकर रिश्तेदार फरार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

देर रात शादी समारोह से लौट रहे युवक को रिश्तेदार ने गोली मार दी और फरार हो गया।
थाना अतरौली क्षेत्र के जिरौली धूम सिंह निवासी विनीत रविवार देर रात करीब एक बजे अलीगढ़ से शादी समारोह से कार में लौट रहा था। उसके साथ उसका एक रिश्तेदार भी था। विनीत का आरोप है कि रामघाट रोड पर डीपीएस के सामने रिश्तेदार ने उसे कहासुनी होने के बाद गोली मार दी और भाग गया। पैर में गोली लगने के बाद बदहवास हालत में विनीत ने भी भागने कोशिश की, तो उसकी कार सामने से आ रही पंकज गुप्ता की कार से टकरा गई। पंकज गुप्ता की ताला नगरी में ही फैक्ट्री और मकान है। पंकज गुप्ता अमर उजाला कार्यालय पहुंच गए और मदद मांगी।
विज्ञापन

वहीं विनीत ने पुलिस को सूचना दे दी। 736 पीआरवी के चालक मुकेश ने आकर विनीत को संभाला और कार समेत थाने ले गया। एसओ हरदुुआगंज का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें