फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में संविदा विद्युत कर्मी करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा विद्युत कर्मी 30 से करेंगे आमरण अनशन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने ठेकेदारों पर नई भर्ती करने और उनके हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 30 जून को आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


संविदा कर्मी अजय शर्मा, होशियार सिंह, शमीम मलिक, हसीब आदि ने कहा है कि जब से सरकार ने इस बात की घोषणा की है कि संविदा कर्मियों को विद्युत विभाग से सीधे मानदेय प्राप्त होगा, ठेकेदारों ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर नई भर्ती शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुराने लोगों को हटाया जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है। शासन की मंशा है कि पहले से जो संविदा कर्मी कार्य कर रहे हैं, उनको ही सीधे मानदेय दिया जाए।

इसके विरोध में 30 जून को सुबह 10 बजे से शहरी विद्युत वितरण मंडल लाल डिग्गी अलीगढ़ पर आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें