फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियर की दुकान पर महिलाओं का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बियर की दुकान पर महिलाओं का धावा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। देहलीगेट थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित मलिक चौक पर मंगलवार शाम बियर की दुकान में महिलाओं ने अचानक धावा बोल दिया। करीब 80 आक्रोशित महिलाएं बियर की दुकान बंद कराने की मांग कर रही थीं। जो आसपास के मोहल्लों से एकत्र हुई थीं।
महिलाओं का कहना था कि बियर पीने के कारण युवा बिगड़ रहे हैं। इलाके में मारपीट और गालीगलौज की घटनाएं बढ़ रही हैं। नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने दुकान के सेल्समैन और वहां खडे़ लोगों को खदेड़ दिया। आसपास की दुकानें महिलाओं का गुस्सा देख बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे देहलीगेट एसओ अनुज कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाये रखने और महिलाओं को समझाने के लिए फिलहाल दुकान बंद करा दी गई है। दुकान संचालक को आबकारी विभाग के अधिकारियों से रायशुमारी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें