फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले अलीगढ़ को बड़ा तोहफा: 80 करोड़ से चमकेगी तालानगरी, ऐसा बनेगा ड्रेनेज सिस्टम, मिनटों में सफाई

Thu, 29 Oct 2026 12:44 PM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

तालानगरी का पूरा औद्योगिक क्षेत्र लगभग 304 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें 1300 औद्योगिक भूखंड हैं। 34 वर्ष पूर्व 1992 में स्थापित किए गए इस औद्योगिक क्षेत्र में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
सर्वे करती आईआईटी जम्मू टीम - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अव्यवस्थाओं से जूझ रहे अलीगढ़ के तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र को दिवाली से पहले जल्द ही नया रूप दिया जाएगा। इसके लिए आईआईटी जम्मू की टीम ने सर्वे पूरा कर लिया है। अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत यहां 80 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन


नई योजना के तहत 62 करोड़ से नया ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। यह ऐसा सिस्टम होगा, जिसमें मशीनों से आसानी से सफाई कराई जा सकेगी। इन नाले-नालियों की कुल लंबाई लगभग 40 किमी है। यहां की 15 किमी जर्जर सड़कों को 10 करोड़ से बनाया जाएगा। इसके अलावा आठ करोड़ रुपये से क्षेत्र का रखरखाव और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

तालानगरी का पूरा औद्योगिक क्षेत्र लगभग 304 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें 1300 औद्योगिक भूखंड हैं। 34 वर्ष पूर्व 1992 में स्थापित किए गए इस औद्योगिक क्षेत्र में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा साफ-सफाई और रखरखाव के लिए एक करोड़ रुपये सालाना खर्च किए जाएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

यूपीएसआईडीए, अलीगढ़ कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
तालानगरी में अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत यहां 80 करोड़ रुपये के काम कराए जाएंगे। आईआईटी जम्मू की टीम ने सर्वे करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर ली है। ऐसा ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा, जिसमें जेसीबी और अन्य मशीनों से सफाई कराई जा सके।-उमेंद्र सिंह, एक्सईएन यूपीसीडा, अलीगढ़

ऐसे होगा काम
  • 62 करोड़ से बनेगा नया ड्रेनेज सिस्टम, मशीनों से होगी सफाई
  • 40 किमी है तालानगरी में नाले-नालियों की कुल लंबाई
  • 10 करोड़ से बनाई जाएंगी 15 किमी लंबी नई सड़कें
  • 08 करोड़ से होगा क्षेत्र का रखरखाव और साफ-सफाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें