जनपद में आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। जबकि 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 77 रह गई है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क एवं दूरी का ख्याल रखें। सर्दी, बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत हो तो कोविड जांच कराएं। निर्धारित समय पर कोविड रोधी टीका लगवाएं।