अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर डीएम ने ध्वजारोहण किया। जय स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया।
अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। डीएम संजीव रंजन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद जय स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन हुआ। डीएम ने मौलश्री का पौधा रोपित किया। अधिकारियों एवं कार्मिकों को पौधे वितरित किए गए। सभी के लिए मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन
डीएम संजीव रंजन ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भारतीय संविधान समानता, न्याय एवं अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू राही ने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए, तभी सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है।
गणतंत्र दिवस समारोह में एडीएम पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, किंशुक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल गुप्ता, एसीएम दिग्विजयसिंह, सहायक निदेशक सूचना संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।