फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 दिन तक संगीनों के साये में रहेंगी ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कल गुरुवार 18 अप्रैल को अलीगढ़ में मतदान होगा और शाम से पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनें लेकर धनीपुर मंडी पहुंचेगी। यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम में विधानसभा वार इन मशीनों को रखा जाएगा। विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम धनीपुर मंडी में बनी 35 मजबूत पक्की दुकानों में बनाया गया है। इन दुकानों के फर्श पर ही ईवीएम के नंबर के अनुसार ब्लाक बनाए गए हैं। इन्हीं ब्लाकों में संबंधित नंबर की ईवीएम रखी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो फोटोग्राफी और फोटो भी होंगे। संबंधित मतदान अधिकारी अपने मतदान केंद्र की ईवीएम यहां सुरक्षित ढंग से रखवाने के बाद ही रवाना होंगे। इस पूरी प्रक्रिया का एक पत्र भी उनको दिया जाएगा।

पत्र में ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित पहुंचाने, जमा कराने का समय और ब्यौरा अंकित होगा। स्ट्रांग रूम 17 अप्रैल से ही पैरामिलेट्री फोर्स और पुलिस की निगरानी में आ जाएगा। पूरे 38 दिन बाद 23 मई को मतगणना के दिन स्ट्रांग रूम सुबह 6 बजे खोला जाएगा और सात बजे से मतगणना शुरू होगी। तब सभी ईवीएम संगीनों के साये में रहेंगी।
विज्ञापन


ये है धनीपुर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था
अलीगढ़। विधानसभा वार ईवीएम रखने के लिए धनीपुर मंडी में अनाज की दस बड़ी दुकानें तो फल मंडी की 25 छोटी दुकानों को लिया गया है। प्रत्येक दुकान में विधानसभा वार बूथ संख्या के हिसाब से फर्श पर ब्लाक बनाए गए हैं। एक दुकान में लगभग 190 से 200 तक ब्लाक बनाए गए हैं। छोटी दुकानों में लगभग 150 ब्लाक बनाए गए हैं। बूथवार बनाये गए ब्लाक में ही इनसे संबंधित ईवीएम सुरक्षित रखी जाएगी। इन ब्लाकों में बूूथ संख्या लिखी जा रही है। बड़ी दुकानों में ईवीएम रखने की ब्लाक संख्या 251 तक पहुंच रही है। स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षा के लिए वैरीकेडिंग बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए चूना डाल दिया गया है। नगर निगम कर्मचारियों ने पूरे स्ट्रांग रूम परिसर में साफ सफाई कर दी है। स्ट्रांग रूम की दीवारों पर लिखे गेहूं खरीद के नियम आदि को पुताई से मिटा दिया गया है। अब यहां पर विधानसभा के नाम लिखे जाएंगे।

25 ईवीएम के लिए दीवार पर बनेगी रैक
स्ट्रांग रूम में अतरौली विधानसभा की सारी ईवीएम फर्श पर नहीं रखी जा सकेंगी। इसका कारण ये है कि यहां 251 ईवीएम की व्यवस्था की गई है। जिनमें से 226 ईवीएम रखने के ब्लाक फर्श पर बनाए गए हैं शेष 25 ईवीएम के लिए दीवार पर अलमारी बना कर नंबरिंग की गई है। व्यवस्था देख रहे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दीवार पर अलमारी बनाई जा रही है।
विज्ञापन


यहीं रहेंगी छर्रा व इगलास विधानसभा की ईवीएम
हाथरस लोकसभा में लगने वाली जिले की दोनों विधानसभाओं की ईवीएम को भी धनीपुर मंडी के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इसके लिए भी तैयारियां कर ली गई हैं। अलीगढ़ जिले की छर्रा व इगलास विधानसभा हाथरस लोकसभा में शामिल है। इन दोनों विधानसभाओं की ईवीएम यहां पर रखी जाएंगी और मतगणना यहीं पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें