फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर मिली घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों में व्यवस्थाएं अब तक दुरुस्त नहीं हो पायी हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त द्वारा धनीपुर मंडी में खुले दो क्रय केंद्रों के निरीक्षण में इसकी पोल खुल गई। क्रय केंद्र के दो इलेक्ट्रानिक कांटों के वजन में 500 ग्राम का अंतर पाया गया। मंडलायुक्त ने प्रभारी को डांटते हुए कांटा बदलवाने के आदेश दिए। चेतावनी दी कि यदि भविष्य कोई भी गड़बड़ी पायी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने क्रय केंद्र पर गंदगी एवं किसानों के बैठने की व्यवस्था न पाए जाने पर भी कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिए कि इन अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाय। मंडी परिषद स्थित दूसरे क्रय केन्द्र के प्रभारी राजेश सिंह से गेहूं क्रय से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 42.600 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था, इस वर्ष अभी क्रय केन्द्र पर किसानों के गेहूं नहीं आए हैं। उन्होंने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि गत वर्ष की भांति कृषकों की सूची तैयार कर ली जाए तथा सभी गेहूं क्रय केन्द्रों पर वजन मशीन, पंखा, किसानों के बैठने एवं पानी पीने की व्यवस्था के साथ बाहर पंडाल लगाकर गेहूं खरीद से संबंधित अन्य जानकारियां किसानों को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि गेहूं सीधे किसानों से क्रय करते हुए उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि हस्तांतरित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें