फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्ना देवी के देवांश हास्पिटल का पंजीकरण रद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पित्त की थैली के आपरेशन के दौरान आहार नली के कट जाने के मामले में दोषी पाए जाने पर सीएमओ डॉ. मदन लाल अग्रवाल ने बन्ना देवी थाने के पीछे प्रतिभा कालोनी स्थित देवांश हास्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। साथ ही इस मामले में पीड़ित नगला मसानी के रहने वाले पवन कुमार पुत्र बंशीलाल से भी कहा है कि वह चाहें तो इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।

सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने देवांश हास्पिटल के संचालक तेजदत्त भारद्वाज को दिए गए सरकारी पत्र में कहा है कि ब्लाक लोधा हजीरा ब्लाक में नगला मसानी के रहने वाले पवन गुप्ता ने अपने पिता बंशीलाल का हास्पिटल में पित्त की थैली आपरेशन कराया था। इस दौरान मरीज की आहार नाल कट गई। अस्पताल ने इसके बाद पीड़ित पक्ष की उपेक्षा करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीएमओ से शिकायत के बाद मामले में जांच टीम गठित की गई। जांच अधिकारियों के मुताबिक वंशीलाल का आपरेशन के लिए हास्पिटल अधिकृत ही नहीं है। इसके अलावा जांच के दौरान जांच अधिकारियों को शैाक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोगी के आपरेशन के अभिलेख नहीं दिखाए गए। पंजीकरण प्रमाण पत्र में अंकित विशेषज्ञ डाक्टरों ने भी हास्पिटल में लंबे समय से काम करने से इनकार किया है।

जांच टीम ने देवांश हास्पिटल के पंजीकरण को निरस्त करने की संस्तुति की। जिसके बाद हास्पिटल का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। हास्पिटल पर दिल्ली के विवेक विहार के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने भी लापरवाही की शिकायत सीएमओ और मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से कर रखी है। एमसीआई ने इस प्रकरण की रिपोर्ट सीएमओ से मांगी है।
विज्ञापन


‘देवांश हास्पिटल का पंजीकरण निरस्त किया है। साथ ही इसके संचालक को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल अपने हास्पिटल का संचालन बंद करेें। साथ ही इस बात का शपथ पत्र देते हुए हमें सूचित कराएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह प्रतिकूल कार्यवाही के लिए खुद ही जिम्मेेदार होंगे’
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें