फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध या सर्वे की शुद्धता के लिए सैम्पलिंग तकनीक आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के सह कुलपति प्रो. एमएच बेग ने कहा कि वर्तमान समय में हर क्षेत्र में सैम्पलिंग तकनीक की अहमियत बढ़ गई है। किसी भी प्रकार के शोध या सर्वे की शुद्धता के लिए सैम्पलिंग तकनीक बहुत आवश्यक है।

प्रो. बेग एएमयू के स्टेटिसटिक्स एंड ऑपरेशन रिसर्च विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। यह सेमिनार ऑप्टीमाइजेशन, इंफेरेन्स, सैम्पलिंग तकनीक एंड रिलेटिड एरियाज विषय पर आयोजित की गई। प्रो. बेग ने कहा कि अब अनेक ऐसी तकनीक मौजूद है जिनकी सहायता से सही आंकड़ों को एकत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन


अमेरिका की टेम्पिल यूनिवर्सिटी में एमेरेटस प्रोफेसर एवं एएमयू के पूर्व छात्र प्रोफेसर जगबीर सिंह ने सामाजिक प्रासंगिकता वाले मुद्दों के शोध और डाटा पर आधारित ऑप्टीमाइजेशन, इंफेरेन्स, सैम्पलिंग तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह एएमयू के छात्र रहे हैं। एएमयू में आज भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए सबसे अच्छा अनुकूल माहौल है। प्रो. आशीष सेन गुप्ता, प्रो. एम शाकिर, प्रो. अतहर अली खान, प्रो. काजी मजहर अली आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें