फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं में बस्ती के वकील की हत्या पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन की शुक्रवार सुबह 10.30 बजे एसोसिएशन की दीवानी परिसर कार्यालय पर शोक सभा हुई। इसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता ने तथा संचालन महासचिव अनूप कौशिक ने किया।

इसमें बस्ती के अधिवक्ता जगराम यादव की हत्या एवं बार के आजीवन सदस्य प्रमोद कुमार अग्रवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। पूर्व उपसचिव योगेश सारस्वत के कार्यालय पर भी शोकसभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बस्ती के अधिवक्ता जगराम यादव की कोर्ट परिसर में गोली मारकर की गई हत्या पर रोष व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में मंगेश कुमार, योगेश सारस्वत, केके शर्मा, सुरेंद्र सिंह, चौ. विजयवीर सिंह, अजय शर्मा, श्याम सारस्वत, पुष्पलता शर्मा, राकेश पंडित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें