फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ पहुंची प्रधानों की रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 73वें संविधान संशोधन की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर एटा से आरंभ हुई अखिल भारतीय पंचायत परिषद की प्रदेश व्यापी रथ यात्रा एटा, कासगंज होती हुई सोमवार को अलीगढ़ पहुंच गई। यहां प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू और जवां मनोज सिंह के नेतृत्व में यात्रा जुलूस की शक्ल में धनीपुर ब्लाक से कलक्ट्रेट तक गई। यहां सिटी मजिस्ट्रेट नलिनीकांत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


प्रधान संघ के नेता उमेश यादव, जवां अध्यक्ष मनोज सिंह और प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तत्काल 73वे संविधान संशोधन की सिफारिशों को तत्काल लागू किया जाए। लोधा अध्यक्ष रहीश पाल सिंह, बच्चू सिंह, रामनगर प्रधान मोहित गौर ने कहा कि प्रधान अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर राजू चौहान, रूप किशोर लोधी, खैर प्रधान रवेंद्र चौधरी, प्रेमपाल, अमित चौहान, केशव, बंटी शर्मा, पुष्पेंद्र, उदयवीर, बादशाह खान, मनोज, रणवीर, भरतुआ प्रधान, भोजपुर प्रधान, बहरामपुर प्रधान सहित सैकङों प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें