फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री का होर्डिंग फाड़े जाने के मामले में एफआईआर संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का होर्डिंग फाड़े जाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले में पीलीभीत निवासी पंडित नरेंद्र नारायण शर्मा एफआईआर कराने की तैयारी हैं।
पंडित नरेंद्र नारायण शर्मा मथुरा में भी रहते हैं। उन्होंने सोमवार को बन्नादेवी इंस्पेक्टर से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। होर्डिंग दो जगह फाड़े गए हैं। पंडित नारायण शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि वह तहरीर देने वाले हैं ताकि आगे इस तरह की हरकत कोई नहीं करे। इस संबंध में इंस्पेक्टर जावेद का कहना है कि तहरीर आती है तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि महानगर में कई स्थानों पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इस पर सामान्य वर्ग को नौकरी एवं शिक्षा क्षेत्र में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया है। होर्डिंग पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की तस्वीर है। बन्नादेवी क्षेत्र स्थित कोल तहसील के समीप लगे होर्डिंग को किसी ने फाड़ दिया है। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें