न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एसवी कॉलेज के रघुनाथ सभागार में तीन दिवसीय युवोत्सव का समापन हो गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
मंडलायुक्त ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर एक स्वामी विवेकानंद है, जो व्यक्ति अपने मन और इंद्रियों को नियंत्रित कर लेता है, वह स्वामी बन जाता है।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सराफ ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को विकसित करना ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू, डॉ. एमसी वार्ष्णेय, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. रोली अग्रवाल, शाहनवाज खान, डॉ. मधुलिका गुप्ता, तन्वी शर्मा, हरेंद्र गौड़, डॉ. एसके सिंह, डॉ. नीरू वार्ष्णेय, डॉ. वीणा शर्मा, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. नीरजा शर्मा, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. वीना उपाध्याय, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. नीता, डॉ. नीरू वार्ष्णेय, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. सुधा राजपूत, डॉ. शिवेंद्र शाही, डॉ. वीरेश कुमार, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. नितिन आदि मौजूद रहे।
215 विद्यार्थियों ने दी सामान्य ज्ञान की परीक्षा
एसवी कॉलेज के वाणिज्य संकाय में पूर्व वाणिज्य छात्र कल्याण समिति की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 215 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के आयोजन में समिति के सचिव विजय कुमार पचीसिया, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. वाईके वार्ष्णेय, डॉ. मुकेश पाठक, डॉ. गिरीश मित्तल, डॉ. ब्रजेश, श्रीकृष्ण कांत शर्मा, मोहित, मूलचंद, अविनाश, अंजलि का सहयोग रहा।