फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 33 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के 2018-19 के वार्षिक चुनाव के लिए अधिवक्ताओं का लगातार नामांकन जारी है। महासचिव ठा. रामअवतार सिंह ने बताया कि अब तक अध्यक्ष पद के लिए चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पद पर दो, महासचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव प्रकाशन व प्रशासन पद पर 3-3, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर दो, तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चार प्रत्याशियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


इस तरह अब तक 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक चुके हैं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कैलाश बाबू गुप्ता, कालीचन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार गौतम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मिर्जा अनीस बेग, महासचिव पद के लिए प्रेमपाल सिंह, हरेंद्र सिंह चौहान, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद को राजीव कुमार शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए पुष्प कुमार भारद्वाज, नेत्रभान सिंह तौमर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रेमचंद शर्मा, आशीष मोहन यादव, चौ. अरूण कुमार एवं पंकज अवस्थी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें