फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे खेल व युवा कल्याण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी दिल्ली की ओर से गुुरुवार को सुबह 9 बजे से राधेश्याम शर्मा स्मृति अलीगढ़ खेल रत्न सम्मान समारोह व प्रो-कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन खेरेश्वर मंदिर से आगे गांव केशोपुर जोफरी में होगा। मुख्य अतिथि खेल व युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान, भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष व यश भारती सम्मानित आनंदेश्वर पांडेय, दर्जा राज्यमंत्री रघुराज सिंह, मंडलायुक्त अजयदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) व नाडा, भारत सरकार की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा ने आयोजन संबंध में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को समर्पित इस समारोह में कुश्ती व कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को नकद धनराशि के अलावा अलीगढ़ केसरी सम्मान व स्व. श्री राधेश्याम शर्मा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। बैठक में भगत सिंह बाबा, इंजी. हिमांशु मित्तल, पंकज चौधरी, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, मोहम्मद अली, हरकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें