फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 नन्हे चित्रकारों की पेंटिंग चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से शहर के एक दर्जन से अधिक स्कूल में ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। कंपटीशन के 39 पेंटिंग में से 13 पेंटिंग चुनी गईं, जो अमर उजाला में बुधवार के अंक में प्रकाशित होंगी।

शहर के कृष्णा इंटरनेशन स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, रघुवीर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल, अंकुर पब्लिक स्कूल, बीबी गर्ल्स स्कूल, उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, इंग्राहम इंस्टीट्यूट स्कूल में ड्राइंग कंपटीशन हुआ।
विज्ञापन


इस कंपटीशन में कक्षा 6, 7 व 8 के बच्चों ने हिस्सा लिया। हर स्कूल से तीन-तीन पेंटिंग ली गई। इन पेंटिंग में से 13 पेंटिंग चयनित की गईं। पेंटिंग का चयन डीएस कॉलेज की चित्रकला विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुनीता गुप्ता व डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता ने किया। अब 13 में से तीन पेंटिंग चुनी जाएंगी।
विज्ञापन


जल्द ही नन्हे चित्रकारों को अमर उजाला कार्यालय बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। प्रथम चित्रकार को टेबल टेनिस, द्वितीय चित्रकार को क्रिकेट किट व तृतीय चित्रकार को स्पोर्ट्स किट दी जाएगी। इसके अलावा 13 चित्रकारों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। कंपटीशन में रायॅल रेजीडेंसी होटल व बिट कंप्यूटर ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें